प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अरविन्द शर्मा को जहाजपुर की जिम्मेदारी
ajmerblog
Last Updated on
अजमेर। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रदेश में कई प्रभारी नियुक्त किये है। यह प्रभारी प्रदेश नेतृत्व को फीडबैक देंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर के निर्देशानुसार की है। पार्टी ने फ़िलहाल नगर पालिकाओं की जिम्मेदारी दी है। इनमें जहाजपुर में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अरविन्द शर्मा (गिरधर), शाहपुरा में रतन तिवारी, बनेड़ा में राजेन्द्र विनायका, माण्डलगढ़ में महेश पालीवाल, बिजोलिया में हितेन्द्र शर्मा, बीगोद में घनश्याम मेनारिया, गंगापुर में कालूलाल जांगिड़, हमीरगढ़ में मांगीलाल अहीर, आसींद में कमल चौधरी, गुलाबपुरा में मुकुट बिहारी नागर को प्रभारी बनाया है।