वार्ड 1 से बनवारीलाल शर्मा, 4 से हेमा गहलोत, 43 से काजल यादव, 76 से पूजा तोलवानी, 22 से दीपेश ने भरा फॉर्म

Picture of ajmerblog

ajmerblog

अजमेर। नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशी लगातार नामांकन जमा कराने का क्रम लगातार जारी है। शनिवार को दिन चढ़ने के साथ नामांकन करने वालों की संख्या बढ़ती रही। इस दौरान कई प्रत्याशियों ने नामांकन भरा।   इनमें कुछ पूर्व पार्षद भी है। एक निर्दलीय और एक ने नामांकन फॉर्म में कांग्रेस का उल्लेख किया है। नामांकन की 31 अगस्त तक जमा होंगे है। भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा 29 अगस्त को दोपहर तक नहीं की। शनिवार को वार्ड संख्या चार से निर्दलीय के रूप में पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत की पत्नी हेमा गेहलोत ने पर्चा दाखिल किया। इसी तरह वार्ड 43 से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में काजल यादव ने नामांकन दाखिल किया है। काजल यादव निवर्तमान बोर्ड में भी पार्षद रही है। उनके पति ईश्वर यादव कांग्रेस पदाधिकारी हैं। वहीं निर्दलीय के रूप में वार्ड 76 से पूजा तोलवानी ने भी नामांकन भरा है। इसी तरह गोविंद वार्ड 52, निर्मला जाटव वार्ड 43, दीपेश हरियाला वार्ड 22, उम्मेद सिंह वार्ड 33, खेमचंद वार्ड 45, शिवराम सिंह वार्ड 40 आम आदमी पार्टी से नामांकन भरा। अजमेर नगर निगम के लिए चार जगह फार्म जमा करने की व्यवस्था की गई है।अजमेर नगर निगम के लिए चार जगह फार्म जमा करने की व्यवस्था की गई है। वहीं भाजपा या कांग्रेस, पार्टी से टिकट तय नहीं होने से कार्यकर्ता असमंजस में हैं। हालाँकि पार्टी की ओर से पहले अधीकृत रूप से घोषणा करने की सम्भावना कम बताई जा रही है। सिंबल सीधे 31 को निर्वाचन कार्यालय में जमा कराये जा सकते हैं।

ajmerblog
Author: ajmerblog