हेमा गहलोत ने वार्ड 4, काजल यादव ने वार्ड 43, पूजा तोलवानी 76 से नामांकन भरा

Picture of ajmerblog

ajmerblog

अजमेर। नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशी लगातार नामांकन जमा कराने का क्रम लगातार जारी है। शनिवार को दोपहर तक 

 3 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। इनमे एक निर्दलीय और एक ने नामांकन फॉर्म में कांग्रेस का उल्लेख किया है। नामांकन की 31 अगस्त तक जमा होंगे है। भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा 29 अगस्त को दोपहर तक नहीं की। शनिवार को वार्ड संख्या चार से निर्दलीय के रूप में पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत की पत्नी हेमा गेहलोत ने पर्चा दाखिल किया। इसी तरह वार्ड 43 से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में काजल यादव ने नामांकन दाखिल किया है। काजल यादव निवर्तमान बोर्ड में भी पार्षद रही है। उनके पति ईश्वर यादव कांग्रेस पदाधिकारी हैं। वहीं निर्दलीय के रूप में वार्ड 76 से पूजा तोलवानी ने भी नामांकन भरा है। अजमेर नगर निगम के लिए चार जगह फार्म जमा करने की व्यवस्था की गई है। वहीं भाजपा या कांग्रेस, पार्टी से टिकट तय नहीं होने से कार्यकर्ता असमंजस में हैं। हालाँकि पार्टी की ओर से पहले अधीकृत रूप से घोषणा करने की सम्भावना कम बताई जा रही है। सिंबल सीधे 31 को निर्वाचन कार्यालय में जमा कराये जा सकते हैं।

ajmerblog
Author: ajmerblog