CM भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़, राष्टीय महासचिव पूनिया सहित केंद्रीय मंत्री निकाय चुनाव में जीत दिलाने के लिए करेंगे प्रचार

Picture of ajmerblog

ajmerblog

अजमेर। भाजपा प्रदेश के नगर निगमों में जीत दिलाने के लिए प्रचार में अब बड़े नेता भी सक्रिय हो गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नगर निगमों में रोड शो करेंगे। सीएम भजनलाल शर्मा 5 सितम्बर को भीलवाड़ा, उदयपुर, 6 सितम्बर को बीकानेर, अजमेर, और जोधपुर में रोड शो करेंगे। इसके साथ ही 7 सितंबर (सोमवार) को भरतपुर, अलवर, 8 सितंबर को पाली, कोटा और 9 सितंबर को जयपुर में सीएम का रोड शो होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राष्ट्रीय महासचिव सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, भागीरथ चौधरी और भूपेंद्र यादव को भी अलग-अलग निकाय क्षेत्रों में प्रचार की जिम्मेदारी दिए जाने की तैयारी है। जनसभाओं के साथ कार्यकर्ताओं की बैठकें कर स्थानीय समीकरणों, प्रत्याशियों की स्थिति और चुनावी माहौल का फीडबैक लिया जायेगा। सीएम भजनलाल शर्मा के साथ प्रचार अभियान को धार देने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी चुनावी मैदान में उतरेंगे। राठौड़ 5 सितंबर से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे और विभिन्न जिलों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, 5 सितंबर को मदन राठौड़ अजमेर और नागौर जिले में पहुंचेंगे। यहां वे भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 6 सितंबर को फलोदी, जैसलमेर और बाड़मेर में चुनावी प्रचार करेंगे।

ajmerblog
Author: ajmerblog