फेसबुक इंडिया का नेट प्रॉफिट 43 फीसदी बढ़ा, जानें कैसे रहे गूगल इंडिया के फाइनेंशियल रिजल्ट्स

Picture of ajmerblog

ajmerblog

 

गूगल इंडिया का नेट प्रॉफिट 6 प्रतिशत बढ़ा- India TV Paisa
Photo:REUTERS गूगल इंडिया का नेट प्रॉफिट 6 प्रतिशत बढ़ा

दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी मेटा की एडवरटीजमेंट यूनिट फेसबुक इंडिया ऑनलाइन सर्विसेज का नेट प्रॉफिट पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 504.9 करोड़ रुपये रहा। टॉफलर ने फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स शेयर कर ये जानकारी दी है। बताते चलें कि वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 352.91 करोड़ रुपये रहा था। फेसबुक इंडिया ऑनलाइन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड भारत में ग्राहकों को एडवरटीजमेंट बेचने और मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक को आईटी-इनेबल्ड सपोर्ट सर्विस और डिजाइन सपोर्ट सर्विस प्रदान करने के कारोबार में है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 9.33 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3034.82 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में ये 2775.78 करोड़ रुपये था। टॉफलर ने रिपोर्ट में कहा, “वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी का कुल खर्च 2,350 करोड़ रुपये बताया गया है।”

गूगल इंडिया का नेट प्रॉफिट 6 प्रतिशत बढ़ा

वहीं दूसरी ओर, प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल इंडिया का वित्त वर्ष 2023-24 में नेट प्रॉफिट 6 प्रतिशत बढ़कर 1424.9 करोड़ रुपये हो गया जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1342.5 करोड़ रुपये था। टॉफलर के मुताबिक, गूगल इंडिया की पिछले वित्त वर्ष में कुल आमदनी 7097.5 करोड़ रुपये रही। इसमें मौजूदा ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 5921.1 करोड़ रुपये और बंद ऑपरेशन्स से 1176.4 करोड़ रुपये रहा है।

गूगल इंडिया ने एनसीएलटी में दायर किया था आवेदन

वित्त वर्ष 2020-21 में गूगल इंडिया ने कंपनी के आईटी बिजनेस उपक्रम को गूगल आईटी सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ अलग करने के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में एक आवेदन दायर किया था। गूगल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, “वित्त वर्ष 2023-2024 के दौरान, व्यवस्था की योजना को एनसीएलटी द्वारा 25 मई, 2023 के आदेश के तहत मंजूरी दी गई और वित्तीय विवरणों में योजना को 30 जून 2023 से प्रभावी किया गया।”व्यवस्था की योजना के अनुमोदन के बाद गूगल इंडिया के आईटी बिजनेस उपक्रमों को 1 अप्रैल, 2021 से गूगल आईटी सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर कर दिया गया।

पीटीआई इनपुट्स के साथ

Latest Business News

Source link

ajmerblog
Author: ajmerblog