ऋषभ पंत ने ध्वस्त किया जायसवाल का बड़ा कीर्तिमान, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोका सबसे तेज अर्धशतक

Picture of ajmerblog

ajmerblog

Rishabh Pant - India TV Hindi

Image Source : AP
ऋषभ पंत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीसरा टेस्ट मैच जारी है। पहले दिन 86 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को दूसरे दिन बेहतरीन आगाज दिया। दूसरे दिन पंत ने लगातार 2 चौके जड़ भारत का स्कोर 86 रन से आगे बढ़ाया। एजाज पटेल दिन का पहला ओवर करने आए जिसमें पंत ने तीन चौके जड़ अपने इरादे साफ कर दिए। दूसरे दिन के आगाज के साथ ही पंत ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करना जारी रखा और पहले से क्रीज पर मौजूद शुभमन गिल से के तुरंत बाद ही अर्धशतक पूरा कर लिया। पंत ने सिर्फ 36 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा और टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान रच दिया।

शुभमन गिल ने 30वें ओवर की पहली गेंद पर टेस्ट में अपना 7वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। गिल ने 66 गेंदों पर पचासा ठोका। इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर पंत ने भी अर्धशतक जड़ दिया। पंत ने सिर्फ 36 गेंदों पर पचासा पूरा किया और इस तरह वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। पंत ने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ा। जायसवाल ने इसी सीरीज के दूसरे टेस्ट में ये बड़ा कारनामा किया था। पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में जायसवाल ने महज 41 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। 

इस अर्धशतक के साथ ही पंत ने महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त किया। पंत धोनी को पछाड़ते हुए टेस्ट मैचों में 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं। पंत अब टेस्ट क्रिकेट में 100+ स्ट्राइक रेट से पांच 50+ स्कोर बना चुके हैं। भारत की ओर से सबसे ज्यादा ऐसा करने वाले वह तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। 

टेस्ट मैचों में 100+ रन पर सर्वाधिक 50+ रन बनाने वाले विकेटकीपर

  • 8 – एडम गिलक्रिस्ट
  • 5 – ऋषभ पंत*
  • 4 – एमएस धोनी
  • 4 – जॉनी बेयरस्टो*

ऋषभ पंत अर्धशतक पूरा करने के बाद 60 रन के स्कोर पर 38वें ओवर में ईश सोढ़ी का शिकार बने। 

पिछली 18 टेस्ट पारियों में ऋषभ पंत: 100*(139), 96(97), 39(26), 50(31), 146(111), 57(86), 46(45), 93(104), 9(13), 39(52), 109(128), 9(11), 4*(5), 20(49), 99(105), 18(19), 0(3), 60(59)।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान से हारने के बाद भारतीय टीम UAE से भी हारी, क्वॉर्टर फाइनल में जाने का सपना टूटा

सिराज को नाइटवॉचमैन के रूप में भेजने पर भड़का पूर्व क्रिकेटर, टीम मैनेजमेंट के फैसले पर खड़े किए सवाल


 

Latest Cricket News

Source link

ajmerblog
Author: ajmerblog