‘ट्रंप हमेशा बदला लेने की फिराक में रहते हैं’, चुनावों से ठीक पहले कमला हैरिस का बड़ा बयान

Picture of Traffic Tail

Traffic Tail

Donald Trump, Donald Trump News, Kamala Harris- India TV Hindi

Image Source : REUTERS
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस।

वॉशिंगटन: अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने चुनावों के ऐन पहले शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। हैरिस ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के कैंडिडेट एवं उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकियों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं। अगले हफ्ते होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हैरिस ने कहा, ‘डोनाल्ड ट्रंप जो पेशकश कर रहे हैं, अमेरिका उससे बेहतर का हकदार है। अमेरिका को एक ऐसे राष्ट्रपति की आवश्यकता है जो हमारे लोगों और बाकी दुनिया के प्रति हमारी जिम्मेदारी एवं भूमिका को समझे।’

‘सामान्य ज्ञान के आधार पर समाधान निकालूंगी’

हैरिस ने विस्कॉन्सिन में कहा,‘जैसा कि आपने मुझे कई बार कहते सुना है, मेरा अमेरिकी लोगों के प्रति यह संकल्प है कि मैं सामान्य ज्ञान के आधार पर समाधान निकालूंगी। मैं उन लोगों की भी सुनूंगी जो मुझसे असहमत हैं, एक्सपर्ट्स की बात सुनूंगी और सभी अमेरिकियों की राष्ट्रपति बनूंगी। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकियों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं। वह अमेरिकियों को एक-दूसरे पर उंगली उठाने के लिए उकसाने में ही अपना पूरा वक्त बिताते हैं। वह अपने सियासी विरोधियों से बदला लेने की साजिश रचने में काफी वक्त बिताते हैं।’ हैरिस ने कहा कि ट्रंप तेजी से एक ऐसे शख्स बनते जा रहे हैं जो अपने राजनीतिक विरोधियों को अपना दुश्मन मानते हैं।

‘ट्रंप हमेशा बदला लेने की फिराक में रहते हैं’

कमला हैरिस ने कहा कि ट्रंप हमेशा बदला लेने की फिराक में रहते हैं तथा वह तेजी से ‘अस्थिर’ होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरा नजरिया बिल्कुल साफ है। मैं लोकतंत्र में विश्वास करती हूं। लोकतंत्र अद्भुत लेकिन जटिल होता है, हमें बहस पसंद होती है। हम मतभेदों को स्वीकार करते हैं। मैं अपनी कैबिनेट में रिपब्लिकन नेता को शामिल करूंगी और इसका एक कारण यह है कि मैं अलग-अलग लोगों के विचार जानना चाहती हूं। मुझे विभिन्न नजरियों से विभिन्न विचारों को जानना और उनसे लाभ उठाना पसंद है। इससे मुझे सबसे अच्छे निर्णय लेने में मदद मिलती। मेरे और डोनाल्ड ट्रंप के बीच यही एक बड़ा अंतर है।’ (भाषा)

Latest World News

Source link

Traffic Tail
Author: Traffic Tail