प्यार में एक्ट्रेस ने अपना लिया था इस्लाम, लेकिन तलाक के बाद की घर वापसी, अब धूमधाम से मनाई दीपावली

Picture of Traffic Tail

Traffic Tail

Chahatt khanna- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
चाहत खन्ना

टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना की दीपावली की खुशियां दोगुनी बढ़ गई हैं। चाहत खन्ना ने इस दिवाली नया घर खरीदा है। चाहत ने यहां अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहली दीपावली मनाई है। चाहत ने इसकी तस्वीरें भी अपने फैन्स के साथ शेयर की हैं। नए घर में दिवाली पूजा के बाद तस्वीरें पोस्ट करते हुए चाहत ने भी अपने फैन्स को त्योहार की बधाई दी है। पहली शादी के बाद चाहत खन्ना को मुस्लाम लड़के से प्यार हो गया। प्यार के बाद चाहत ने दूसरी शादी रचाई और हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया। लेकिन दूसरी बार भी उनका रिश्ता नहीं चला और दोनों अलग हो गए। अपने दूसरे पति को छोड़ते ही चाहत ने घर वापसी की और हिंदू धर्म अपना लिया। अब चाहत ने धूमधाम से दीपावली मनाई है। चाहत खन्ना टीवी की दुनिया की बड़ी एक्ट्रेस हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। चाहत खन्ना को इंस्टाग्राम पर 5 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 

2 बार शादी और दोनों बार तलाक

चाहत खन्ना टीवी की दुनिया की बड़ी स्टार हैं और 20 साल से ज्यादा समय से यहां काम कर रही हैं। चाहत खन्ना ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट सीरियल्स में काम करना शुरू किया था। महज 16 साल की उम्र में चाहत खन्ना ने ‘सच्ची बात सभी जग जाने’ सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद कई हिट सीरियल्स में काम किया। मशहूर टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से चाहत को सबसे ज्यादा फेम मिला। चाहत खन्ना अपने प्रोफेशनल करियर के साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहीं। इतना ही नहीं चाहत ने 2 बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। चाहत ने अपने दूसरे पति के लिए हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम तक अपना लिया था। लेकिन दूसरी बार तलाक होने के बाद चाहत खन्ना ने वापस हिंदू धर्म में वापसी कर ली। 

2006 में की थी पहली शादी

चाहत खन्ना ने साल 2006 में पहली शादी की थी। चाहत ने बिजनेसमैन भरत नरिसंघिनी के साथ 7 फेरे लेकर अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत की थी। लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के बीच विवाद होने लगे। कुछ समय तक चले मनमोटाव के बाद दोनों ने तलाक ले लिया। पहली शादी टूटने के बाद चाहत खन्ना को एक बार फिर से प्यार हुआ। चाहत खन्ना को फरहान से प्यार हो गया और शादी करने का फैसला ले लिया। चाहत ने 2013 में फरहान से शादी कर ली और इस्लाम धर्म अपना लिया। हालांकि चाहत की दूसरी शादी भी ज्यादा समय नहीं चली और दोनों ने 5 साल बाद ही 2018 में तलाक ले लिया। दूसरी शादी टूटते ही चाहत खन्ना ने हिंदू धर्म में वापसी भी कर ली। इसको लेकर टेली टॉक इंडिया से बात करते हुए चाहत ने कहा था, ‘मैंने शादी के लिए धर्म बदला था, क्योंकि निकाह पढ़ना था। मुझे कोई दबाव नहीं दिया गया, लेकिन मैंने खुद ही इसे चुना था। अब घर वापसी के बाद मुझे अच्छा फील हो रहा है। मैं भगवान को अलग तरह से देखती हूं। लेकिन मैं खुश हूं कि मैंने अपनी गलतियों को ठीक कर लिया है।’

Latest Bollywood News

Source link

Traffic Tail
Author: Traffic Tail