Ind vs Aus 2nd Test: 24 घंटे पहले ऑस्ट्रेलिया का डे नाइट टेस्ट के लिए प्लेइंग XI का ऐलान, 18 महीने बाद इस खिलाड़ी की वापसी

Picture of Traffic Tail

Traffic Tail

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया 24 घंटे बाद सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में आमने सामने होंगे. एडिलेड में खेले जाने वाले डे नाइट टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया. ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है. चोटिल तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलेंड को मौका मिला है जो 18 महीने बाद टेस्ट में वापसी कर रहे हैं. पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से बड़ी हार मिली थी. मेजबान ऑस्ट्रेलिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे है. ऑस्ट्रेलियाई टीम पलटवार के मूड में है. उसने पिछली बार पिंक बॉल टेस्ट में भारत को हराया था.

चोट की अफवाहों के बीच ऑलराउंडर मिचेल मार्श भी प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बचाने में सफल रहे. कप्तान कमिंस ने कहा है कि मार्श बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अपना सौ फीसदी देने को तैयार हैं. चोटिल जोश हेजलवुड की स्कॉट बोलेंड (Scot Boland) को ऑस्ट्रेलिया ने डे नाइट टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है. बोलेंड ने अपना आखिरी टेस्ट जुलाई 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. भारत के खिलाफ बोलेंड ऑस्ट्रेलिया प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच खेले थे. उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया था. हालांकि प्रैक्टिस मैच में उन्हें विकेट नहीं मिला था.

10 साल से बटर चिकन को नहीं लगाया हाथ… विराट कोहली की फिटनेस का क्या है राज, अनुष्का ने रिवील किया टॉप सीक्रेट

Ind vs Aus 2nd Test: रोहित शर्मा को ओपन करना चाहिए या नहीं? एडिलेड टेस्ट में भारत की प्लेइंग XI पर क्या बोले गावस्कर

10 टेस्ट खेल चुके हैं स्कॉट बोलेंड
35 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलेंड भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच खेल चुके हैं. इंडिया के खिलाफ खेले दो टेस्ट मैचों में बोलेंड ने 5 विकेट लिए हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 10 टेस्ट खेल चुके हैं जिसमें उनके नाम 35 विकेट दर्ज हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम डे नाइट टेस्ट में 3 तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ उतरेगी जबकि ओपनिंग में उसने नेथन मैक्सिनी पर भरोसा जताया है जो पर्थ टेस्ट की दोनों पारियों में फ्लॉप रहे थे.

भारत के खिलाफ डे नाइट टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI
उस्मान ख्वाजा, नेथन मैक्स्विनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नेथन लायन, स्कॉट बोलैंड.

Tags: IND vs AUS, India vs Australia, Josh Hazlewood

Source link

Traffic Tail
Author: Traffic Tail