गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, रोमांटिक डेट की फोटो की शेयर, जोया अख्तर ने भी दी बधाई

Picture of Traffic Tail

Traffic Tail

Hrithik Roshan- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
ऋतिक रोशन

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को जन्मदिन की बधाई दी है। ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक डेट्स की तस्वीरें शेयर करते हुए सबा को बर्थडे विश किया है। ऋतिक ने सबा के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं सबा, तुम्हें तुम होने के लिए धन्यबाद।’ ऋतिक रोशन के इस पोस्ट पर बॉलीवुड डायरेक्टर जोया अख्तर ने भी कमेंट किया है। जिसमें जोया ने लिखा जन्मदिन की शुभकामनाएं सबा। इसके साथ ही जोया के भाई फरहान अख्तर ने भी सबा को हैप्पी बर्थडे कहा है। दोनों स्टार्स के साथ फैन्स ने भी सबा को इस पोस्ट के कमेंट्स सेक्शन में बधाइयों का तांता लगा दिया। 

रोमांटिक डेट पर निकले ऋतिक रोशन

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन बीते कुछ समय से सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार कर चुके हैं। इतना ही नहीं ये स्टार कपल अपनी रोमांटिक डेट्स और निजी जिंदगी के खूबसूरत पल भी फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। अब सबा आजाद के जन्मदिन सेलिब्रेशन के लिए ऋतिक रोशन ने भी साथ दिया। ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर रोमांटिक डेट पर निकले और दोनों ने रेस्टोरेंट में खाना खाया। ऋतिक रोशन ने इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ऋतिक रोशन सबा के साथ एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। 

सुजैन खान से तलाक ले चुके हैं ऋतिक रोशन

बता दें कि ऋतिक रोशन ने 2014 में अपनी पत्नी सुजैन खान से तलाक ले लिया था। साल 2000 में ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘कहो न प्यार है’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से बॉलीवुड में छाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन ने इसी साल सुजैन खान से शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों के बीच खूब प्यार रहा और 2 बेटे भी हुए। हालांकि कुछ साल बाद दोनों के बीच विवाद होने लगे और दोनों ने सहमति से अलग होने का फैसला ले लिया। साल 2014 में ऋतिक रोशन ने सुजैन खान से तलाक ले लिया था। इसके बाद बीते कुछ साल से ऋतिक रोशन सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं। ऋतिक खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकारते हैं और अक्सर फैन्स के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 

Latest Bollywood News

Source link

Traffic Tail
Author: Traffic Tail