अचानक बाहर से आई हेलीकॉप्टर की आवाज, अनहोनी की आशंका में दौड़ते-कूदते बाहर निकले लोग, फिर…Viral Video

Picture of Traffic Tail

Traffic Tail

जोधपुर:- भारतीय सेना के हेलिकॉप्टर चेतक की शेरगढ़ (जोधपुर) के पास इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई. बताया जा रहा है कि सेना के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी. सिग्नल मिलते ही आर्मी के पायलट्स ने शेरगढ़ गांव में राजकीय संस्कृत स्कूल के मैदान में दोनों हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लेंडिंग कर दी. जैसे ही लोगों ने स्कूल के मैदान में हेलिकॉप्टर को देखा, तो वहां भीड़ लग गई. पहले तो पायलट्स ने खुद ही फाल्ट को दूर करने का प्रयास किया, लेकिन फाल्ट दूर नहीं होने पर अन्य चेतक हेलीकॉप्टर वापस जोधपुर के लिए उड़ा और इंजीनियर की टीम साथ लाया. देर रात तक आर्मी के हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लेंडिंग वाले हेलीकॉप्टर के इंजन का फाल्ट ढूंढते रहे. डिफेंस पीआरओ अमिताभ शर्मा ने लोकल 18 को बताया कि अभी स्थिति कंट्रोल में है. हमारी रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी है. सारी स्थिति सामान्य होने के बाद उड़ान भरी जाएगी.

लोगों की भीड़ देख मौके पर पहुंची पुलिस
शेरगढ़ एसएचओ सवाई सिंह ने बताया कि दो चेतक हेलिकॉप्टर ने प्रैक्टिस के लिए जोधपुर आर्मी बेस कैंप से उड़ान भरी थी. दोपहर करीब 2 बजकर 45 मिनट पर शेरगढ़ गांव के ऊपर ये हेलिकॉप्टर मंडराने लगे. हेलीकॉप्टर को देखने और वीडियो बनाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस ने भीड़ को एक तरफ करके हेलीकॉप्टर को चारों तरफ से अपने घेरे में लिया. देर शाम तक हेलीकॉप्टर ग्राउण्ड में ही रहा. आसमान में इन दोनों हेलिकॉप्टर ने 10 राउंड काटे. 15 मिनट बाद दोपहर 3 बजे दोनों हेलिकॉप्टर की शेरगढ़ के संस्कृत स्कूल के खेल मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई. पायलट को तकनीकी खामी नजर आई थी, जिसके बाद दोनों हेलिकॉप्टर के पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग करवाई.

एक घंटे बाद दोबारा लौटा दूसरा हेलिकॉप्टर
एक हेलिकॉप्टर की लैंडिंग होने के बाद पायलट ने तुरंत उड़ान भर दी. ये हेलिकॉप्टर 1 घंटे बाद शाम करीब 4 बजे दोबारा इसी मैदान में आया. बताया जा रहा है कि स्कूल मैदान में खड़े हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी थी. किसी पाट्‌र्स को लेकर दूसरे हेलिकॉप्टर का पायलट दोबारा यहां पहुंचा. हालांकि मौके पर मौजूद जवानों का कहना है कि यह प्रैक्टिस का हिस्सा है.

FIRST PUBLISHED : December 5, 2024, 10:55 IST

Source link

Traffic Tail
Author: Traffic Tail