
नई दिल्ली. ‘पुष्पा: द रूल’ आज रिलीज हो गई है. थिएटर्स में रिलीज से पहले ही फिल्म का भौकाल टाइट था. रिलीज के साथ ही रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की फिल्म ने देशभर के थिएटर्स में तहलका मचा दिया है. अल्लू अर्जुन और रश्मिका के साथ फहाद फासिल ने भी अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी. फिल्म क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिस्पांस मिलने के साथ ही फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स-ऑफिस पर नोटों-की बारिश कर डाली है.
बुक माई शो के आंकड़ों के मुताबिक एडवांस बुकिंग में ‘पुष्पा: द रूल’ के 1 मिलियन टिकट बिक चुके थे. रिलीज से पहले ही ये फिल्म 1 मिलियन टिकट बेचने वाली सबसे तेज फिल्म बन गई है. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा 2’ ने ‘केजीएफ 2’, ‘बाहुबली 2’, ‘कल्कि 2898 एडी’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रांची के सिनेमाघरों में 90 प्रतिशत टिकट एडवांस बुकिंग में बिक चुके हैं. रांची में 30 नवंबर से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी.
थिएटर पहुंचे अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर पहुंच कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया. उन्हें सामने देख पब्लिक खुशी से झूम उठी.
पहले दिन ही फिल्म ने कमा डाले 100 करोड़
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स-ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर डाली है. फिल्म ने पहले दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस
सुकुमार की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को फैंस का जबरदस्त रिस्पांस तो मिल ही रहा है. साथ ही क्रिटिक्स भी फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. ट्रेड एनालिस्ट और क्रिटिक कोमल नहाटा ने फिल्म को शानदार बताया है. वो कहते हैं कि फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए.
‘पुष्पा 3’ का हुआ ऐलान
‘पुष्पा 2’ के अंत में इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘पुष्पा: द रैंपेज’ का ऐलान हो गया है. विजय देवरकोंडा के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट को देखते हुए फैंस कयास लगा रहे हैं कि फिल्म के तीसरे पार्ट में एक्टर की एंट्री हो सकती है.
ऑनलाइन लीक हुई फिल्म
थिएटर में तबाही मचा रही ‘पुष्पा 2’ ऑनलाइन लीक हो गई है.
Tags: Allu Arjun, Entertainment news.
FIRST PUBLISHED : December 5, 2024, 07:49 IST





